Kanpur Weather : बिपरज्वाय के असर से शहरवासियों को मिल सकती गर्मी से राहत, कल से मौसम बदलने के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कल से मौसम बदल सकता है।

कानपुर में 17 से 19 तक बिपरज्वाय के असर से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। गर्म हवाओं ने लोगों को पसीने से बेहाल किया।

कानपुर, अमृत विचार। बढृमी गर्मी और तपिश से शहरवासियों को 17 जून से राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 17 से 19 तक बिपरज्वाय के असर से पानी बरस सकता है। उधर गुरुवार को भी तपती गर्मी ने आम शहरवासियों को बेहाल किया। 

मौसम वैज्ञानिकों ने यह संकेत दिए कि तूफान का असर शहर के मौसम में भी दिखाई देगा। हवाओं के परिवर्तन से 17 से तीन दिन मौसम में बदलाव दिखेगा। तेज या रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पाण्डेय ने जानकारी दी कि 17 को यदि मौसम में परिवर्तन होता है तो आम लोगों को चार से पाचं दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

खासतौर पर 19 तक मौसम में तपिश की कमी से लू जैसे हालात नहीं होंगे। जिससे सुबह से ही लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ा। दोपहर तक गर्मी ने अपना प्रकोप बढ़ाया। जिस वजह से सड़कों पर वाहनों की कमी रही। हालांकि आसमान में हल्के बादल होने के चलते शहरवासियों को तपिश से थोड़ी राहत मिली। इसके बावजूद गर्म हवाओं ने लोगों को पसीने से बेहाल किया। 

जीटी रोड पर बिकीं चिक

गर्मी और तेज हवाओं की वजह से जीटी रोड में लगने वाली चिक (बांस के पर्दे) के बाजार में उछाल आ गई। फुटपाथ पर दुकान लगाए रिक्कू ने बताया कि गर्मी के चलते रोजाना उनकी तीन से चार चिक की बिक्री हो रही है। लोग अपनी खिड़की व बरामदों में गर्म हवाओं को घरों में जाने से रोकने के लिए इनका इस्तेमाल कर रहे हैं।

संबंधित समाचार