Sitapur Accident : खेत से वापस आ रहे तीन लोगों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृतविचार। जिले के कोतवाली देहात इलाके में सीतापुर लखीमपुर राजमार्ग पर अपने खेत से वापस आ रहे तीन लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर लखीमपुर मार्ग पर स्थित उलजापुर गांव के पास अपने खेत से वापस लौट रहे तीन व्यक्तियों को एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 2 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - पशुओं के लिए करें छांव की व्यवस्था, लापरवाही पर होंगे दंडित : BDO

संबंधित समाचार