मुरादाबाद: गांव में नौकरी करने आए युवक ने नाबालिग से किया रेप
मुरादाबाद,अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी नौकरी की तलाश में दूसरे गांव से आकर बसा था। किशोरी को अकेला पाकर घर में घुसकर रेप किया। मौके पर आई चाची ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो …
मुरादाबाद,अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी नौकरी की तलाश में दूसरे गांव से आकर बसा था। किशोरी को अकेला पाकर घर में घुसकर रेप किया। मौके पर आई चाची ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। जानकारी होने पर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दुष्कर्म का यह मामला भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चतरपुर नायक की है। बताते हैं कि ग्राम मल्हूपुरा हरदोदांडी का रहने वाला एक युवक काफी समय पहले गांव आया और नौकरी करने लगा। युवक के पड़ोस में एक किसान का अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार को किशोरी के परिजन किसी रिश्तेदारी में गए थे। घर में उसकी सोलह साल की बेटी अकेली थी।
आरोप है कि युवक मौका पाकर घर में घुस आया और बुरी नीयत से किशोरी को दबोच लिया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी की चाची आ गई तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी धमकाते हुए फरार हो गया। चाची ने सूचना दी तो परिजन रिश्तेदारी से वापस आ गए। रविवार को परिजन भगतपुर थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी नाजिर को गिरफ्तार कर लिया है।
