भोजपुरी में रीक्रियेट किया गया रेट्रो स्पेशल गाना ‘Badan Pe Sitare’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सुपरहिट रेट्रो स्पेशल गाना ‘बदन पे सितारे’ को सारेगामा हम भोजपुरी ने भोजपुरी में रीक्रियेट किया है। वर्ष 1969 में प्रदर्शित फिल्म प्रिंस का गाना ‘बदन पे सितारे’ मोहम्मद रफी को समर्पित है, जिसे विजय चौहान और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने को सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया है। 

https://www.instagram.com/p/CtZXYJ2PAbe/

सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि हम अपने गानों में अक्सर कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं, जो भोजपुरी के म्यूजिक लवर्स को भी पसंद आ रहा है। बड़े कलाकार हो या नवोदित कलाकार, प्रतिभा को उभारने और उनको मौका देने का नतीजा है कि आज सारेगामा हम भोजपुरी के सभी गाने को लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। 

गौरतलब है कि गाना ‘बदन पे सितारे’ के म्यूजिक वीडियो में कशिश सिंह हैं। गीतकार आकाश गुप्ता हैं। संगीतकार शुभम राज हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। डीओपी योगेश सिंह हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है।

ये भी पढ़ें:- Rakul Preet Singh Photos : पिंक गाउन में रकुल प्रीत सिंह ने बरपाया कहर, हॉट अवतार पर टिकी नजरें

संबंधित समाचार