रामपुर में फिर पुलिस के दावे हवा-हवाई साबित, दिनदहाड़े लूटे महिला के कुंडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, दो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

रामपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के मोरी गेट स्थित बंदे रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चलती बाइक से महिला के कुंडल खींचकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने कुछ ही देर में एक आम के बाग में घेराबंदी कर दोनों को मौके पर दबोच लिया। उसके बाद पुलिस उसको थाने ले आई। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

 जिला मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव खबरिया निवासी ज्ञानवती ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव आगापुर में एक प्लाट ले रखा है। वह शुक्रवार सुबह को अपने भतीजे विमल के साथ प्लाट पर किसी काम से गई थी। दोपहर करीब दो बजे घर वापस जाते समय स्वार रोड पर मोरी गेट के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर महिला से एक कान के सोने के कुंडल लूट लिए। जिसके बाद एकदम से महिला के शोर मचाने पर बदमाश आम के बाग में भाग गए।

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिए एकदम सक्रिय हो गई। आम के बाग में घेराबंदी करके दोनों को पकड़ने के बाद थाने ले आई। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने कुंडल बरामद कर लिए हैं। शहर कोतवाल प्रभारी गजेंद्र त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें :  रामपुर : भाई-बहन से मारपीट, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार