Chitrakoot News : विज्ञान की नई बातों को जानने रागीश जाएगा जापान, देश भर के पचास छात्रों का हुआ चयन
केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट का छात्र रागीश पटेल विज्ञान के नए प्रयोगों की जानकारी लेने जापान जाएगा।
केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट का छात्र रागीश पटेल विज्ञान के नए प्रयोगों की जानकारी लेने जापान जाएगा। उसका चयन सकूरा साइंस हाई स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ है।
चित्रकूट, अमृत विचार। केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट का छात्र रागीश पटेल विज्ञान के नए प्रयोगों की जानकारी लेने जापान जाएगा। उसका चयन सकूरा साइंस हाई स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ है।
यह जानकारी केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्रालय और जापान सरकार के बीच सकूरा साइंस हाई स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान के तकनीकी और अभिनव प्रयोगों को समझने के लिए प्रतिवर्ष भारत से लगभग 50 विद्यार्थी जापान जाते हैं। ये वहां के वैज्ञानिक संस्थानों का भ्रमण कर कार्यशैली को समझते हैं।
इस कार्यक्रम के तहत पूरे देश में केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों से छात्र चयनित किए गए हैं। केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट के रागीश पटेल का भी चयन हुआ है। बताया कि जापान आने जाने सहित वहां ठहरने का खर्च संयुक्त रूप से शिक्षा मंत्रालय और जापान सरकार वहन करेंगी।
बताया कि सदर बाज़ार गांधीगंज निवासी रागीश के पिता राकेश सिंह पटेल उच्च प्राथमिक विद्यालय अगरहुंडा में अध्यापक और माता गीता पटेल उच्च प्राथमिक विद्यालय बीदर पुरवा में अध्यापिका हैं। रागीश आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहता है। उसने इसका श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और प्राचार्य को दिया है।
