बरेली: बाइक का लोन चुकाने के बाद भी निकला बकाया, एजेंट पर FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। बाइक पर लिए गए लोन को चुकता करने के बाद भी एक व्यक्ति इंश्योरेंस कंपनी का कर्जदार बना रहा। जब वह होम लोन के लिए आवेदन पहुंचा तो उसे अपने ऊपर चल रहे लोन की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने एजेंट के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के बोहित गांव में रहने वाले मोनू पटेल ने बताया कि उन्होंने 2018 में मोटरसाइकिल के लिए जसवीर निवासी उमरिया थाना कैंट से लोन कराया था। उन्होंने 2019 में पूरा लोन की किस्तें मय ब्याज के जसवीर के पास जमा कर दी।

कुछ दिन पहले जब मोनू होम लोन के लिए उसी कंपनी में आवेदन करने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि अभी उनके ऊपर मोटरसाइकिल का लोन बकाया है, जब उन्होंने आरोपी जयवीर से इस मामले में जानकारी करी तो वह हीला हवाली करने लगा। पीड़ित एसएसपी प्रभाकर चौधरी के यहां पेश हुआ। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, ऐंठ लिए ढाई लाख रुपए

संबंधित समाचार