बरेली: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, ऐंठ लिए ढाई लाख रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से ढाई लाख की ठगी कर ली गई। साल भर बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो व्यक्ति को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। थाने पहुंचकर उसने तीन आरोपियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर के रहने वाले बाबूराम मौर्या ने बताया कि उनकी जान पहचान पिछले वर्ष प्रदीप, विजय कुमार व वीरेंद्र हुई थी। प्रदीप ने बताया था कि वह रेलवे में टीटीआई के पद पर कार्यरत है और उसकी रेलवे में अच्छी सांठगांठ है, वह बाबूराम के लड़के रचित मौर्य की नौकरी रेलवे में लगवा देगा।

कुछ दिन बाद उसने फोन कर कहा कि रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी निकली है और मैंने तुम्हारे लड़के की बात कर ली है, जिसमें पांच लाख रुपये का खर्चा आएगा। बाबूराम ने ढाई लाख रुपये कई किस्तों में उसे दे दिए, साल भर बीत जाने के बाद भी रचित की नौकरी नहीं लगी।

पीड़ित ने जब प्रदीप से इस मामले में जानकारी करी तो वे उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तीनों आरोपियो के विरुद्ध धोखाधड़ी, गाली गलौज समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: युवकों ने की युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर ईंट-पत्थर से किया हमला

संबंधित समाचार