बरेली: युवकों ने की युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर ईंट-पत्थर से किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज, इज्जतनगर क्षेत्र का मामला

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र में दो युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर दोनों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवती के चहेरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

युवती ने बताया कि वली मोहम्मद काफी समय से उसे परेशान करता है। आरोप है कि वह घर के बाहर खड़ी थी कि उसके साथ वली छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर उसने अपने साथी सैफ अली और तीन अज्ञात को बुला कर ईंट-पत्थर से चेहरा कुचलने की कोशिश की। शोर-शराबा के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- बरेली: सुपर फूड अब कुपोषित बच्चों को बनाएगा सेहतमंद, काले गेहूं का दिया जाएगा आटा

संबंधित समाचार