दुनिया की जानी मानी कंपनियों के मालिकों ने दी चेतावनी, आने वाले समय में AI बन सकता है बड़ा खतरा
AI के मार्केट में आते ही काफी कुछ बदल चुका है। अब इस बात की चेतावनी कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के CEOs ने दे दी है। दरअसल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में एक सर्वे किया गया जिस में लगभग 119 इंडस्ट्रीज के CEOs को शामिल किया गया, और उन से पूछा गया कि AI एआई से होने वाले प्रभाव और इस के खतरों के बारे में जिस के बाद रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। AI के चलते, लोगों की नौकरियां खतरे में हैं और यह ट्रेंड आगे भी जारी रहने की संभावना है।
इस सर्वे के अनुसार 34 प्रतिशत CEOs ने आने वाले समय में AI से खतरे की बात को स्वीकारा है। वहीं 8 प्रतिशत CEOs ने कहा आने वाले 5 सालों में AI इंसानों के लिए खतरा हो सकता है। 58 प्रतिशत ने मानना है AI के साथ होने वाले बदलावों के बारे में चिंता नहीं है और उन्हें विश्वास है कि AI के खतरनाक होने की स्थिति कभी नहीं आएगी।
इस मामले में सभी की अपनी अलग अलग राय हो सकती है पर OpenAI के CEO सैम आल्टमैन और जेफरी हिंटन जैसे व्यक्तियों ने एक बयान में स्पष्ट किया है कि AI से जुड़े खतरों से बचने के लिए सुरक्षा कदम उठाए जाने चाहिए।
ये भी पढ़ें : Jio Cinema Vs Hotstar के बीच फ्री स्ट्रीमिंग की लड़ाई, जानें क्रिकेट प्रेमियों के लिए क्या है रणनीति?
