PMGSY : सड़क निर्माण में मिला घालमेल, एक्सईन ने तोड़कर दोबारा बनाने के दिए निर्देश
जगतपुर/ रायबरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों में ठेकेदारों द्वारा जमकर अनिमितता की जा रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसके चलते प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिशासी अभियंता नूर आलम के निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी पकड़ में आयी। इस पर अधिशासी अभियंता ने सड़क तोड़कर पुनर्निर्माण के आदेश दिए।
ज्ञातव्य है कि जगतपुर क्षेत्र में आधा दर्जन सड़कें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन हैं, इन्हीं में एक सड़क बरजोर के पुरवा से तिवारीपुर होते हुए धोबहा तक बन रही है। जिसमें बरजोर के पुरवा गांव में सीसी रोड बनाने में जमकर अनियमितता की गई। ग्रामीणों के विरोध को ठेकेदार ने दरकिनार कर दिया । ग्रामीण अजीत कुमार सुशील छोटे कल्लू ने धांधली की शिकायत जिला पंचायत सदस्य राकेश राना को दी । जिला पंचायत सदस्य ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिशासी अभियंता को लिखित में शिकायत पत्र भेजा और सड़क की जांच की मांग की।
जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर गांव पहुंचे अधिशासी अभियंता नूर आलम व जूनियर इंजीनियर पियूष कुमार ने सड़क की जांच की तथा शिकायत सही मिली । जांच टीम को मौके पर ग्रामीणों ने बताया की सड़क में कैंबर नहीं बनाया गया है। जल निकास के लिए ढलान नहीं बनाया गया है। बीच में पानी भराव हो रहा है। जांच के बाद उन्होंने सड़क तोड़कर पुनः बनाने के आदेश दिए है।
इस संबंध में जब जूनियर इंजीनियर पीयूष कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा उच्चाधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया गया सड़क मानक के अनुरूप नहीं पाई गई सड़क को तोड़कर पुनः बनाने के आदेश संबंधित फर्म को दे दिए गए शीघ्र ही जिस भाग से सड़क मानक के अनुरूप नहीं है। प्रभावी भाग की सड़क पुनः बनाई जाएगी। अधिकारियों द्वारा सीसी रोड तोड़कर पुनः बनाए जाने के आदेश देने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
ये भी पढ़ें -CM योगी ने उद्यमी मित्रों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले - वन ट्रिलियन इकॉनमी बनाने में आपका सहयोग जरूरी
