Kanpur News : प्रधान पति ने साथियों संग युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर से दुकान में सामान लेने निकला था युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के घाटमपुर में प्रधान पति ने साथियों संग युवक की पीट-पीटकर हत्या।

कानपुर के घाटमपुर में प्रधान पति ने साथियों संग युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर के अकबरपुर झवैया गांव मे ग्राम प्रधान ने अपने साथियो संग मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान पति और उसके साथियो को हिरासत में लिया।

अकबरपुर झवैया गांव निवासी 33 वर्षीय राहुल यादव पुत्र जगनायक खेती किसानी करता था। मां माया देवी ने घाटमपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया की बीते दिनों खलिहान की जमीन पर ग्राम प्रधान दिव्या देवी के पति यदुवेंद्र सिंह उर्फ बीरू के द्वारा गड्डा खुदवाया जा रहा था। जिसका राहुल ने विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी।  

देर रात राहुल पड़ोस में स्थित शिवनाराम साहू की दुकान में सामान लेने गया था। आरोप है, की प्रधान पति ने साथियों संग उसे पकड़कर कमरे मे खींच लिया। जहां उन्होंने युवक को बेरहमी से पीटा। जब उन्हें यह बात पता चली तो उन्होंने  डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते मौक़े पर पहुंची पुलिस ग्राम प्रधान पति समेत युवक को घाटमपुर थाने लेकर आ रही थी। रास्ते मे युवक की तबियत बिगड़ी तो पुलिकर्मी युवक को लेकर थाने पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मां मायदेवी की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानपति व उसके दो साथियों को हिरासत मे लेकर जांच शुरू की है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मामले मे घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार