जम्मू कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.0 रही तीव्रता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू कश्मीर में शनिवार को 3.0 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अपराह्न 2.03 बजे आए भूकंप का केंद्र जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे रामबन जिले में था। उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र 33.31 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.19 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सतह से पांच किलोमीटर नीचे स्थित था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कहीं से भी किसी तरह के क्षति की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें- मोदी ने नौ साल में देश की किस्मत बदल दी : जेपी नड्डा

संबंधित समाचार