Unnao Accident : ओवरलोड डंपर पलटा, चालक की मौत, परिचालक घायल, केबिन में घंटों फंसे रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में ओवरलोड डंपर पलटा चालक की मौत, परिचालक घायल।

उन्नाव में ओवरलोड डंपर पलटा चालक की मौत, परिचालक घायल। डंपर के केबिन में चालक-परिचालक घंटों फंसे रहे।

उन्नाव, अमृत विचार। बिहार थानांतर्गत बिहार-बक्सर मार्ग पर आरआरबीएन इंटर कालेज के पास बक्सर से आ रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक-परिचालक केबिन में फंस गए। पीआरवी और चौकी पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां चालक की मौत हो गई। डंपर के टकराने से विद्यालय की दीवार और विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते आसपास के इलाकों को विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

बिहार भगवंतनगर-बक्सर मार्ग का इसे मौरंग, गिट्टी के डंपर बांदा से लखनऊ के लिए जाते हैं। शुक्रवार रात करीब दो बजे एक मौरंग लादकर जा रहा डंपर चालक को झपकी आने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल और आरआरबएन इंटर कालेज की बाउंड्री से टकराने के बाद पलट गया।

हादसे में चालक अर्जुन पुत्र रामपाल निवासी हबूबा पुरवा व परिचालक रामसजीवन पुत्र बेचेलाल उर्फ पंचम निवासी सतगुरुखेड़ा थाना-सोहरामऊ केबिन में फंस गए। लोगों की सूचना पर पीआवी और भगवंतनगर चौकी पुलिस ने काफी प्रयास के बाद दोनो एम्बुलेंस से जिला अस्तपताल भेजा। जहां चालक अर्जुन की मौत हो गई। डंपर के विद्युत पोल से टकराने से कस्बा व कई गांव की आपूर्ति घंटों बाधित रही।

संबंधित समाचार