भारत-चीन सैनिकों में फिर झड़प, पैंगोंग झील के पास चीन ने की घुसपैठ की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। चीन के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए दोनों देशों के बीच बनी सहमति का उल्लंघन कर यथास्थिति को बदलने की कोशिश की है जिसका भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया और विफल कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने आज एक बयान जारी कर बताया कि पूर्वी …

नई दिल्ली। चीन के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए दोनों देशों के बीच बनी सहमति का उल्लंघन कर यथास्थिति को बदलने की कोशिश की है जिसका भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया और विफल कर दिया है।

रक्षा मंत्रालय ने आज एक बयान जारी कर बताया कि पूर्वी लद्दाख में पिछले तीन महीने से भी अधिक समय से चले आ रहे गतिरोध के बीच चीनी सैनिकों ने 29 और 30 अगस्त की रात को पेगांग झील के दक्षिणी किनारे पर भड़काऊ हरकत की और यथास्थिति बदलने की कोशिश की।

बयान में कहा गया है कि भारतीय सैनिकों ने चीन की नापाक हरकत को पहले ही भांप लिया और इसका करारा जवाब देते हुए इस कोशिश को विफल कर दिया। चीनी सैनिकों की यह हरकत दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत में बनी सहमति का उल्लंघन है।

संबंधित समाचार