रामपुर : घर से नाराज होकर गई युवती, पिता ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर...गुमशुदगी दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर। युवती के गायब हो जाने के मामले में पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजद्वारा निवासी यामीन का कहना है कि 20 मई को उसकी बेटी नेहा घर से नाराज होकर कही चली गई। उसको काफी तलाश किया। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। उसको रिश्तेदारों में भी तलाश किया। कोई जानकारी नहीं हो सकी। बाद में पीड़ित ने थाने में  तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके युवती को तलाश रही है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : मन की बात कार्यक्रम में टीवी पर दिखेंगी जिले की महिलाएं

संबंधित समाचार