रामपुर : मन की बात कार्यक्रम में टीवी पर दिखेंगी जिले की महिलाएं
शहर विधायक आकाश सक्सेना और अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को बनाया गया प्रभारी
रामपुर, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में इस बार रामपुर की महिलाएं भी स्क्रीन में नजर आएंगी। इसके लिए रामपुर नगर विधानसभा का चयन किया गया है।
जिसका प्रभारी नगर विधायक आकाश सक्सेना और वासित अली प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा को बनाया गया है। मन की बात कार्यक्रम का 102वें एपिसोड का रविवार को प्रसारण होगा। इस बार यह प्रसारण रामपुर के लिए खास साबित होने वाला है। क्योंकि, एक बार फिर प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में रामपुर को स्थान दे सकते हैं। दरअसल, इस बार इस कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो विधानसभाओं को शामिल किया गया है।
जिसमें रामपुर की नगर विधानसभा और ललितपुर की जोखरा विधानसभा शामिल हैं। विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम के दौरान स्क्रीन पर रामपुर की मुस्लिम महिलाएं नजर आएंगी। यह कार्यक्रम रविवार को पूर्वाहन 11 बजे रंगोली मंडप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। अब उन्होंने रामपुर की मुस्लिम महिलाओं को सम्मान देकर रामपुर का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है।
ये भी पढ़ें:- यूपी डैश बोर्ड में रामपुर को मिला 15वां स्थान, इस बार जिले की रैकिंग में हुआ सुधार
