MOTOROLA जल्द भारत में लॉन्च करेगा रेंजर 40 और 40 अल्ट्रा स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोई भी ब्रांड हो अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए अपने प्रोडक्ट में बदलाव करता ही रहता है यह बदलाव हमें स्मार्ट फोनस में भी देखने को मिला है। पहले कीपैड वाले फोन आते थे फिर टच स्क्रीन वाले फोन मार्केट में आए उसके बाद आज फोल्डेबल फोन का चलन चल रहा है इन्हें बीच से मोड़ा जा सकता है। इस क्रम में मोटोरोला ने अपना रेज़र 40 व 40 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को  Amazon वेबसाइट पर लॉन्च किया जाएगा।

मोटोरोला रेज़र 40 व 40 अल्ट्रा में क्या होगा खास
जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन में  6.9 इंच का LTPO डिस्प्ले होगा जिस में 165 HZ का रिफ्रेशिंग रेट मिलेगा, इस डिस्प्ले की खास बात यह है कि यह 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी इस के साथ ही स्मार्टफोन HDR+ और SGS Eye प्रोटेक्शन फीचर भी दिया गया है।

वहीं यह भी जानकारी सामने आ रही है कि इस स्मार्टफोन में दुनिया का सबसे बड़ा कवर डिस्प्ले दिया गया है साथ ही यह ये दुनिया का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होने वाला है।

अगर बात इसकी परफॉर्मेंस  की करें तो इस में  स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिल जाएगा जो दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इस फोन में  ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जो 12 मेगापिक्सल,13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर से मिलकर बनेगा। इस फोन की कीमत 90 हजार के आस पास हो सकती है।

ये भी पढ़ें : Jio Cinema Vs Hotstar के बीच फ्री स्ट्रीमिंग की लड़ाई, जानें क्रिकेट प्रेमियों के लिए क्या है रणनीति?

 
 

संबंधित समाचार