Karan Deol-Drisha Wedding : करण देओल की हुईं द्रिशा, नाचते हुए की मंडप पर एंट्री...सामने आई शादी की पहली तस्वीर
मुंबई। सुपरस्टार धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल आज यानी 18 जून को गर्लफ्रेंड द्रिशा अचार्या के साथ शादी कर रहे हैं। करण देओल की दुल्हन द्रिशा आचार्य की पहली तस्वीर सामने आ गई है। लाल जोड़े में दुल्हन बनीं द्रिशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी की वायरल तस्वीर में द्रिशा और करण मंडप पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। करण और द्रिशा एक दूसरे संग मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं। दुल्हन के लुक में द्रिशा काफी खूबसूरत लग रही हैं। फैंस द्रिशा के ब्राइडल लुक से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को हैवी जूलरी और ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट किया है।
https://www.instagram.com/p/CtnyKSkrlJl/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MWQ1ZGUxMzBkMA==
सनी देओल की बहू ने नाचते हुए की मंडप पर एंट्री
करण और द्रिशा की शादी से इनसाइड वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में करण की दुल्हन नाचते हुए मस्तीभरे अंदाज में मंडप पर एंट्री करते हुए नजर आ रही हैं। द्रिशा के चेहरे की खुशी बता रही है कि देओल परिवार की बहू बनकर वो कितनी ज्यादा खुश हैं।
https://www.instagram.com/reel/Ctn4sP3qXEV/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MWQ1ZGUxMzBkMA==
धर्मेंद्र ने पोते की बारात में किया डांस
करण देओल की बारात में सनी देओल, बॉबी देओल के साथ-साथ धर्मेंद्र ने भी डांस किया। पोते की शादी में धर्मेंद्र ब्राउन सूट के साथ मैरून पगड़ी पहने खूब डैशिंग अंदाज में नजर आए। धर्मेंद्र ने ढोल की बीट पर बेटे बॉबी देओल और फैमिली के साथ डांस किया।
ये भी पढ़ें : Karan Deol-Drisha Wedding : घोड़ी चढ़े सनी देओल के बेटे करण, पोते की बारात में नाचे दादा धर्मेंद्र...देखें वीडियो
