Karan Deol-Drisha Wedding : घोड़ी चढ़े सनी देओल के बेटे करण, पोते की बारात में नाचे दादा धर्मेंद्र...देखें वीडियो
मुंबई। सनी देओल के बेटे करण देओल आज अपनी लेडी लव द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी का जश्न शुरू हो चुका है। बारात के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। करण अपनी दुल्हनिया को लेने जोरों-शोरों से घोड़ी पर बारात लेकर निकल चुके हैं।
https://www.instagram.com/reel/Ctnq8E9NtZs/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MWQ1ZGUxMzBkMA==
वीडियो में सुपरस्टार धर्मेंद्र, एक्टर सनी देओल और बॉबी देओल एक साथ नजर आए। इस दौरान धर्मेंद्र ने अपने पोते की शादी में डांस भी किया। ब्राउन सूट और सिर पर पगड़ी बांधे धर्मेंद्र का हैंसमक हंक लग रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/Ctnupk_KqCh/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MWQ1ZGUxMzBkMA==
घोड़ी पर पहुंचे दूल्हे राजा
वीडियो में दूल्हे राजा करण की भी झलक देखने को मिली। करण घोड़ी पर चढ़कर वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे। इस दौरान करण क्रीम शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में काफी अच्छे लग रहे हैं। बता दे, इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें : ब्रिटिश संसद में करण जौहर को किया जाएगा सम्मानित, जानिए कब?
