आंखों पर बांधी पट्टी, फिर साड़ी में लड़की ने किया जबरदस्त स्टंट, दिल दहला देगा Video
Video Viral: सोशल मीडिया आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। इन वीडियोज में कहीं कोई स्टंट करता है तो कहीं कोई डांस करते हुए नजर आता है। ज्यादातर देखा गया है कि स्टंट लड़के ही करते हैं लेकिन कैसा हो अगर कोई खतरनाक स्टंट लड़की करते हुए दिख जाए। इसी कड़ी में हम आपको एक लड़की के स्टंट का वीडियो दिखाने वाले हैं। इस वीडियो में कैसे लड़की आंखों पर पट्टी बांधकर खतरनाक स्टंट करती है। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
साड़ी में लड़की ने किया गजब का स्टंट
वीडियो में दिख रहा है कि लड़की साड़ी पहने हुए है। वह एक स्कूटी पर खड़ी है। उसके आंख पर पट्टी बंधा हुआ है, फिर भी लड़की ने स्टंट को पूरा कर लिया। इस स्टंट के दौरान लड़की ने साड़ी पहना हुआ है। लड़की जब हवा में होती है तब वीडियो को स्लो कर दिया जाता है जिसमें देख सकते हैं कि लड़की कितनी आसान से लैंड करती है।
https://www.instagram.com/reel/Cs-XCFGMrFL/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MWQ1ZGUxMzBkMA==
वीडियो की हो रही तारीफ
जिस तरह से लड़की ने इस खतरनाक स्टंट को पूरा किया है। उसे देखकर लोग लड़की की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग सलाह दे रहे हैं कि सिर्फ रील्स के लिए अपने आप को जोखिम में न डालें। इस वीडियो को shalugymnast नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘आंख बंद कर उड़ गई पापा की परी।’ बता दें कि इस वीडियो पर अबतक लाखों व्यूज आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें- 12 किलो का 'बाहुबली' समोसा...30 मिनट में खाइए, 71,000 रुपए जीतिए
