Kanpur News : लुटेरों से मुकाबला करने वाली महिला के घर चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, माल हुआ बरामद
कानपुर में महिला की घर के हुई चोरी का हुआ खुलासा।
कानपुर में लुटेरों से मुकाबला करने वाली महिला के घर चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने एक चोर और चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कानपुर, अमृत विचार। घर के बाहर सब्जी काट रही महिला के साथ पहले लुटेरों ने चेन लूटने का प्रयास किया, महिला ने चाकू से मुकाबला किया और और अपनी चैन को सुरक्षित किया। महिला घटना के बाद अपने परिजनों के घर चली गई। इसी बीच शातिर चोरों ने घर पर धावा बोलकर लाखों की चोरी कर ली।
पुलिस ने किया खुलासा
टना की सूचना पर बिधनू पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और घटना का खुलासा करने में जुट गई। रविवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया और चोर ने जिस ज्वैलर के यहां माल को भेज था उसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नकदी और चोरी का माल बरामद हुआ है।
यह थी घटना
गोपाल नगर निवासी रामरानी सचान ने तहरीर देकर बताया कि घर मे ताला तोड़कर चोरों ने 2 लाख नगद व भारी मात्रा मे सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जिसमें थाना पुलिस सर्विलांस टीम व थाना हनुमन्त बिहार की क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से मिलकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राकेश पटेल को पीएसी मोड वाईपास अन्डर पास के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। संतोष न्यू आजाद नगर स्थित उसके घर से अभियुक्त राकेश पटेल की निशादेही पर गिरफ्तार किया गया। जिससे पूछताछ करने पर चोरी किये गये जेवरात को सन्तोष वर्मा को बेचना बताया। इस पर पुलिस ने संतोष के कब्जे से उसके घर से चोरी के जेवरात बरामद किये गये।
यह आरोपी हुए गिरफ्तार
1. राकेश पटेल पुत्र इन्दल पटेल निवासी ग्राम तरना थाना सराय अकील जिला कौशाम्बी।
2. सन्तोष वर्मा पुत्र मुन्नालाल निवासी न्यू आजाद नगर थाना बिधनू कानपुर नगर (ज्वैलर्स)।
यह माल हुआ बरामद
आरोपी राकेश पटेल से बरामद माल 08 अदद विछिया नगदार सफेद धातु, 1 जोड़ी तोडिया सफेद धातु, 4 चूडी पील धातु, 1 अदद चेन बिना कडी की पीली धातु, 1 अदद मंगलसूत्र डबल पेन्डल जो काले मोती की माला मे पिरोआ हुआ पीली धातु, 02 अदद सोने के कंगन पीली धातु, 02 अदद कंगन सफेद धातु, 1 अदद पतली चेन पीली धातु, नगद रूपये 4 लाख 3 हजार 380 और ज्वैलर खरीदने वाले आरोपी संतोष वर्मा से 2 अदद चादी की पाजेब भारी सफेद धातु, 1 अदद चादी की कमर पेटी, 2 अदद चादी की पायल, 1 अदद कमर गुच्छा सफेद धातु 1 अदद अगूठी मर्दाना कुचली हुई पीली धातु 7 अदद अगूठी जनानी कुचली हुई पीली धातु 6 अदद कान के झुमके / टाप्स पीली धातु 1 अदद अगूठी मर्दाना पीली धातु 1 अदद अगूटी जनानी पीली धातु 1 अदद छोटा हार पीली धातु, 1 अदद चेन दो टुकडो में पीला धातु 1 अदद चेन पीली धातु, 4 अदद नाक की कील पीली धातु, 7 अदद टाप्स पीली धातु, 1 छोटी लाल रंग की सुन्हारी डिब्बी में पीली धातु के 10 कटे छोटे-2 टुकडे, 02 अदद हथोड़ी छोटी बड़ी, 01 अदद कटर, 01 अदद चिमटी, 01 अदद सुनारी सिलेण्डर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक सतीश राठौर थाना बिधनू अतिरिक्त निरीक्षक आफताब, उ0 अरविन्द कुमार सिंह, उ0नि0 आफताब, उ0नि० छत्रजीत सिंह, हे0का0 सुरजन सिंह, का) दीपेन्द्र प्रकाश शामिल रहे।
सर्विलांस टीम- उ0नि0 अरविन्द कुमार मिश्रा, हे0का0 शिववीर सिंह, सर्विलास दक्षिण, हे0का0 मयंक सर्विलास दक्षिण, का० अक्षय पवार सर्विलांस दक्षिण, थाना हनुमन्तबिहार क्राइम टीम में उ0नि0 निशान्त राणा, उ0नि० विनोद यादव शामिल रहे।
