सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,13,703.82 करोड़ रुपये की बढ़़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 758.95 अंक या 1.21 प्रतिशत के लाभ में रहा।

शुक्रवार को सेंसेक्स 466.95 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,384.58 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., आईटीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन घट गया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 63,259.05 करोड़ रुपये बढ़कर 17,42,415.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 18,737.99 करोड़ रुपये बढ़कर 6,38,019.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 18,331.32 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,63,237.76 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस का मूल्यांकन 11,059.41 करोड़ रुपये चढ़कर 5,36,433.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 2,016.08 करोड़ रुपये बढ़कर 4,66,412.79 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी की 299.97 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,89,496.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इस रुख के उलट टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12,879.86 करोड़ रुपये घटकर 11,61,840.29 करोड़ रुपये पर और एसबीआई का 6,514.97 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,09,863.08 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 4,722.95 करोड़ रुपये घटकर 8,95,458.57 करोड़ रुपये रह गई। आईसीआईसीआई बैंक के मूल्यांकन में 1,882.67 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,53,980.16 करोड़ रुपये पर आ गया।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा। 

ये भी पढे़ं- पीएसयू निजीकरण की साजिश में लगी है मोदी सरकार: राहुल गांधी

 
 
 

संबंधित समाचार