Banda में किशोरी ने फांसी लगाई, Hamirpur में युवक ने कुंए में कूदकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी।

बांदा में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, हमीरपुर में मानसिक रूप से परेशान युवक ने कुंए में कूदकर जान दे दी।

कानपुर टीम, अमृत विचार। बांदा में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, हमीरपुर में मानसिक रूप से परेशान युवक ने कुंए में कूदकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू की।

हमीरपुर

मानसिक रूप से परेशान युवक ने कुंए में कूदकर दी जान 

मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने कुएं में कूद कर आत्म हत्या कर दली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। 

मझगवां थाने के अटगांव निवासी अटगांव धर्मेंद्र 20 पुत्र जसीराम की माँ की करीब डेढ माह पहले मौत हो गई थी। बताया जाता है कि मां पानकुंवर की मौत के बाद धर्मेंद्र मानसिक तनाव में रहने लगा था। शनिवार की दोपहर बाद धर्मेंद्र ने घर के पास बने एक सूखे कुंए में कूद कर आत्म हत्या कर ली। ग्रामीणों ने जब युवक को कुंए में पडा देखा तो उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने बताया मां की मौत होने के बाद धर्मेंद्र तनावग्रस्त रहने लगा था। धर्मेंद्र ईंट भटटों पर मजदूरी करता था। बताया कि एक दिन पहले ही धर्मेंद्र ईंट भटटों से लौटकर अपने गांव वापस आया थां चार महीने पहले धर्मेंद्र की शादी हुई थी। घटना के कारणों को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं थी। वहीं अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ था। मझगवां थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बांदा

किशोरी ने फांसी फांसी लगाकर दी जान

ननिहाल में रह रही किशोरी ने शनिवार की रात कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घरवालों की निगाह पड़ी तो देखा वह फंदे पर लटक रही थी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने आनन-फानन फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेरा गांव निवासी रोशनी (14) पुत्री चुनबाद चार वर्ष से अपने ननिहाल खप्टिहाकलां के अहिरन डेरा में रह रही थी। शनिवार की रात उसने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह मृतका की मां की नींद खुली। देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने आवाज लगाई लेकिन वह कमरे से बाहर नहीं निकली। किसी तरह मौके पर पहंुचे परिजनों ने देखा तो रोशनी दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रही थी। मृतका के मामा शिवलाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पाकर पहंुची पुलिस ने परिजनों की निगरानी में शव को फंदे से नीचे उतरवा लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मामा शिवपाल ने बताया कि रोशनी चार वर्ष से उनके यहां रह रही थी। घर में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। रात को उसने सभी को खाना बनाकर खिलाया। खुद खाना खाने के बाद अटारी पर सोने चली गई। घर के अन्य लोग बाहर सो रहे थे। पता नहीं उसके दिमाग में क्या सूझा कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है।

मृतका दो बहनों और एक भाई में बड़ी थी। मृतका का पिता गांव में रहकर किसानी करता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पैलानी अनिल कुमार साहू ने बताया कि फिलहाल मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार