एसडीआरएफ ने बाड़मेर के धोरीमन्ना क्षेत्र में पानी मे फंसे 20 लोगों को सुरक्षित निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। बिपरजॉय तूफान के असर से भारी बरसात के कारण राजस्थान में बाडमेर जिले के धौरीमन्ना कस्बे के निचले इलाको में पानी भरने से घरों में फंसे 20 लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। एसडीआरएफ के कमांडेंट राजकुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार अपराह्न ढाई बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम बाडमेर तथा उपखण्ड कार्यालय धौरीमन्ना से एसडीआरएफ राजस्थान कन्ट्रोल रूम जयपुर को सूचना मिली कि बिपरजॉय तूफान के कारण बाडमेर जिले के धौरीमन्ना कस्बे के निचले इलाकों में पानी भरने से घरों में कुछ लोग फंसे हुए है। इसके बाद आपदा राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ टीम को अविलम्ब घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। 

रेस्क्यू टीम प्रभारी 11 जवानों की टीम तथा आपदा राहत उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर टीम कमाण्डर ने स्थिति का जायजा लिया तथा एसडीआरएफ कमाण्डेन्ट को बताया कि बिपरजॉय तूफान के कारण अतिवृष्टि होने से बाडमेर जिले के धौरीमन्ना कस्बे की निचले इलाकों में बसी कॉलोनियों जलमग्न हों गयी है तथा घरों में काफी लोग फंसे हुए है। पूरे इलाके में अतिवृष्टि से बाढ़ आ गयी है तथा कॉलोनी में करीब तीन से पांच फीट तक पानी भरा हुआ है। टीम ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया और कस्बे की जलमग्न कॉलोनी के घरों में फंसे लोगों को स्थानीय प्रशासन के साथ मिल समझाईस कर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया। शाम करीब आठ बजे तक रेस्क्यू टीम ने बाढग्रस्त इलाके से 20 नागरिकों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

ये भी पढे़ं- बिपारजॉय के कारण राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश, तीन जिलों में बाढ़ जैसे हालात

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म