पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में छाया रामपुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रंगोली मंडप में कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

फोटो- मन की बात कार्यक्रम को सुनते विधायक और मुस्लिम महिलाएं।

रामपुर, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में रामपुर छा गया। देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी रामपुर की मुस्लिम महिलाएं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की स्क्रीन पर नजर आईं।  

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 102 वां एपिसोड का प्रसारण हुआ। इसके लिए सरकार की तरफ से रामपुर की नगर विधानसभा का चयन किया गया था। जिसका प्रभारी नगर विधायक आकाश सक्सेना, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर बासित अली को बनाया गया था।

पूर्व नियोजित इस कार्यक्रम में सुबह नौ बजे से ही मुस्लिम समुदाय के लोग प्रतिभाग करने के लिए पहुंचने लगे। मन की बात कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसका सजीव प्रसाण बड़ी स्क्रीन पर किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक संपदा को सहेजने का संदेश देते हुए कहा कि देशभर में मियावा विधि से पौधे लगाने का चलन बढ़ा है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इस विधि के जरिए उद्यान विभाग की ओर से बड़ी नर्सरी तैयार की जा रही है। उन्होंने हाल ही में गुजरात में आए बिपरजॉय तूफान के बारे में जानकारी दी। इस बार वह विश्व योग दिवस पर यूएन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे हैं।

इस मौके पर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, फसाहत अली खां शानू, काशिफ खां समेत हजारों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं और पुरूष उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- रामपुर: तमंचे और चाकू की नोंक पर कारोबारी से चार लाख की लूट, धमकी देकर फरार

संबंधित समाचार