Bareilly: नगर निगम कार्यकारिणी के लिए भाजपा से 10 नाम तय

शालिनी जौहरी बनीं भाजपा पार्षद दल की उपनेता

Bareilly: नगर निगम कार्यकारिणी के लिए भाजपा से 10 नाम तय

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम बोर्ड की सोमवार को बैठक होगी। इस दौरान कार्यकारिणी का चुनाव होगा। भाजपा ने अपनी तैयारी करते हुए 10 नाम भी तय कर दिये हैं। पार्टी कार्यकारिणी में 12 सदस्य अपने ही रखना चाहती है। दो नाम सोमवार को तय हो सकते हैं। रविवार को भूड़ की पार्षद शालिनी जौहरी को भाजपा पार्षद दल का उपनेता चुना गया।सपा से कार्यकारिणी के लिए दो नामों की घोषणा होना बाकी है।

भाजपा ने पार्षद दल के नेता के रूप में शालिनी जौहरी के नाम की घोषणा की है। नगर निगम बोर्ड बैठक से पहले सिटी कार्यालय में भाजपा पार्षदों की बैठक बुलाई गई। इसमें नए पार्षदों को बोर्ड बैठक की बारीकियों से रूबरू कराया गया। पुराने पार्षदों ने नए पार्षदों को अपने अनुभव के साथ-साथ सदन की कार्यवाही के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां बताईं और और सदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

बैठक में मेयर डाॅ. उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष डाॅ. केएम अरोरा भी शामिल थे। इस दौरान नगर निगम में पार्षद दल के उपनेता का भी चयन किया गया। भूड़ की पार्षद शालिनी जौहरी को भाजपा पार्षद दल का उपनेता चुना गया। भाजपा नेताओं ने उनके नाम की घोषणा की। इसके बाद शालिनी जौहरी ने भी नगर निगम बोर्ड बैठक में होने वाली नामांकन और व्हिप की जानकारी नए पार्षदों को दी।

इस दौरान कार्यकारिणी में चुने जाने वाले 10 नामों का भी चयन किया गया। नगर निगम कार्यकारिणी के लिए भाजपा से गरिमा कमांडो, सीता पटेल, मीरा देवी, सौरभ कुमार, नीरज कुमार, राम पाल गंगवार, निधि सक्सेना, सागर मौर्य, सर्वेश रस्तोगी, आरेन्द्र अरोरा कुक्की को कार्यकारिणी के लिए नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जल्द शुरू होगी बहुप्रतीक्षित योजना, लाभार्थी को मिलेंगे 10 बकरी और एक बकरा

ताजा समाचार

Lok Sabha Election 2024: बांदा में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार, लिखित आश्वासन के बाद शुरू हो सका मतदान
कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ ‘अशोभनीय टिप्पणियों’ को लेकर बंगाल प्रभारी से तलब की रिपोर्ट
मैनूपुर में सड़क नहीं तो वोट नहीं: राहुल और दिनेश सिंह लौटे मायूस, डीएम के आश्वासन शुरू हुआ मतदान, जानें पूरा मामला
मेरठ: दो युवकों ने होटल में किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी: छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव
केशव मौर्य का विपक्ष पर तंज, कहा-कमल का बटन टकाटक, टकाटक, टकाटक दबा रही है जनता