संभल: बीडीसी सदस्य ने तीन साल तक किया किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एफआईआर दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार  

संभल, अमृत विचार। नखासा थाना क्षेत्र में बीडीसी सदस्य ने तीन साल पहले सिलाई का काम सीखने आई किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद डरा धमकाकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर युवक की करतूत का पता चला। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक गांव की किशोरी तीन साल पहले सिलाई सीखने बीडीसी सदस्य फरमान (32)के कारखाने में जाती थी। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने कमरे में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया और किसी से जिक्र करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

डर की वजह से किशोरी ने किसी से भी उसकी करतूत का जिक्र नहीं किया। इससे आरोपी का हौसला बढ़ गया। वह किशोरी के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। डाक्टर ने जो बताया उसे सुनकर परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। डाक्टर ने बताया कि किशोरी गर्भवती है।

किशोरी बोली, लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा आरोपी
डॉक्टर से किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की। तब उसने बीडीसी सदस्य द्वारा तीन साल पहले दुष्कर्म और फिर डरा धमकाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने की बात बताई। परिजन किशोरी को लेकर नखासा थाने पहुंचे।

पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी फरमान निवासी मोहल्ला तुर्तीपुरा इल्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- संभल: किशोरी के साथ जंगल में तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म

संबंधित समाचार