Intercontinental Cup : इंटरकॉन्टिनेंटल कप में जीत के लिए भारतीय फुटबॉल टीम को एक करोड़ रुपये देगी ओडिशा सरकार
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप खिताब जीतने के लिए भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। भारत ने कप्तान सुनील छेत्री के 87वें अंतरराष्ट्रीय गोल के अलावा लालियानजुआला छांगटे के गोल की मदद से रविवार रात कलिंग स्टेडियम में फाइनल में लेबनान को 2-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीता।
Congratulate the Indian football team on winning #HeroIntercontinentalCup 2023 after defeating the Lebanon team in a thrilling final. May the Indian team continue their winning streak and make the nation proud. Wish them all the best. #OdishaForSports https://t.co/OBHXbxlYO8
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) June 18, 2023
पटनायक ने समापन समारोह के दौरान कहा, प्रतिष्ठित इंटरकॉन्टिनेंटल कप की मेजबानी करना हमारे राज्य के लिए बेहद गौरव की बात है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जीत के लिए भारत को बधाई। हमारा इरादा ओडिशा में और अधिक फुटबॉल प्रतियोगिताओं की मेजबानी का है जिससे कि ओडिशा और भारत में खेल की प्रगति में मदद कर सकें।’’ अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए ओडिशा सरकार को धन्यवाद दिया।
Hon'ble Chief Minister Shri @Naveen_Odisha handed the coveted #HeroIntercontinentalCup trophy to the champions #India in front of a jubilant crowd.#OdishaForFootball pic.twitter.com/aY2xYu4lUb
— Odisha Sports (@sports_odisha) June 18, 2023
चौबे ने कहा, ‘‘हम इंटरकॉन्टिनेंटल कप के लिए इससे बेहतर स्थल और अंत की उम्मीद नहीं कर सकते थे। मैं टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों को सभी तरह का समर्थन और आतिथ्य प्रदान करने तथा एक शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए ओडिशा सरकार को धन्यवाद देता हूं।
ये भी पढ़ें : ODI World Cup 2023 : जावेद मियांदाद नहीं चाहते पाकिस्तान विश्व कप के लिए भारत जाए, कहा- टीम इंडिया को पहले आना चाहिए
