Kanpur: होटल के बाहर कार खड़ी कर बजाया हूटर, कर्मचारी के बाहर नहीं आने पर भड़क उठा दरोगा, फिर हुआ ये सब
कानपुर में मिठाई की दुकान में दरोगा ने हंगामा किया।
कानपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र में मिठाई की दुकान में दरोगा ने हंगामा किया। इस पर कल्याणपुर एसीपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया।
कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में मसवानपुर निवासी राकेश साहू सराय चौराहे पर बालाजी स्वीट्स नाम से होटल चलाते हैं। रविवार रात पनकी रोड चौकी में तैनात दरोगा सर्वेंद्र कुमार नशे की हालत में प्राइवेट कार लेकर सराय चौराहे पहुंचे। जहां दरोगा ने अपनी प्राइवेट कार होटल के बाहर खड़ी कर हूटर बजाना शुरू कर दिया। लेकिन होटल से कोई कर्मचारी बाहर रहने पर दरोगा भड़क उठे। भड़के दरोगा ने काउंटर के भीतर घुसकर होटल मालिक राकेश साहू से गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
होटल मालिक और ग्राहकों के विरोध करने पर भी दरोगा ने गाली गलौज बंद नहीं की। जिस पर होटल मालिक ने कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरोगा को वहां से निकाल लाई। कल्याणपुर एसीपी विकास कुमार पांडे ने बताया कि प्राथमिक जांच में दरोगा का व्यवहार आपत्तिजनक पाया गया है। तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर जांच की जा रही है।
