बरेली: नगर निगम कार्यकारिणी का गठन, निर्विरोध चुने गए 12 सदस्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम कार्यकारिणी के सभी 12 सदस्य सोमवार को निर्विरोध निर्वाचित हो गये। 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 12 प्रत्याशियों ने ही नामांकन कराया था। इससे चुनाव नहीं हुआ।

इस प्रकार भाजपा के 10 व 2 अन्य कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुये। भाजपा से सर्वेश रस्तोगी वार्ड संख्या 68, आरेन्द्र अरोरा कुक्की वार्ड संख्या 50, नीरज गुप्ता वार्ड संख्या 44, सौरभ कुमार वार्ड संख्या 7, रामपाल गंगवार वार्ड संख्या 46, सागर मौर्या वार्ड संख्या 56, सीता पटेल वार्ड संख्या 14, निधि सक्सेना वार्ड संख्या 58, गरिमा अग्रवाल वार्ड संख्या 2, मीरादेवी वार्ड संख्या 27 व अन्य से अलीम खां सुल्तानी वार्ड संख्या 30 एवं सलीम पटवारी वार्ड संख्या 74 को नगर निगम कार्यकारिणी का निविरोध सदस्य घोषित किया गया।

ये भी पढे़ं- बरेली कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स विभाग के स्टोर रूम में लगी आग, मचा हड़कंप

 

संबंधित समाचार