मोहम्मद नूर रहमान शेख को लेबनान में भारत का अगला राजदूत किया गया नियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मोहम्मद नूर रहमान शेख को लेबनान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, मोहम्मद नूर रहमान शेख वर्ष 2004 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और अभी विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। मंत्रालय ने कहा कि मोहम्मद नूर रहमान शेख को लेबनान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं।

ये भी पढे़ं- भाजपा को नहीं हराया तो खराब हो सकते हैं देश के हालात: सतपाल मलिक

 
 

संबंधित समाचार