प्रयागराज : जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को दौड़ाकर मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। गंगानगर इलाके के झूंसी में आपसी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है। 
 
जानकारी के मुताबिक झूसी थाना क्षेत्र के हवेलिया निवासी शिव मूरत यादव (55)का छतनाग रोड पर ऑफिस है। सोमवार को कुछ लोगों के साथ आफिस पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान झूसी के नयका महीन गांव निवासी रामनारायण यादव उर्फ गुड्डू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान रामनारायण ने लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली, यह देख शिवमूरत भागने लगे। इसी दौरान राम नारायण दौड़ा कर शिवमूरत को गोली मार दी। गोली दाहिने पैर के घुटने के नीचे लगी। इससे लड़खड़ा कर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से भीड़भाड़ वाले इस मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। खून से लथपथ शिवमूरत को एसआरएन अस्पताल लाया था।। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

आरोपी रामनारायण घटना के बाद से ही फरार है। रामनारायण भी प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। धंधे को लेकर दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है। घायल के भतीजे मान सिंह यादव ने थाने में नामजद तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें - बस्ती : भीषण गर्मी के चलते घटी यात्रियों की संख्या, रोडवेज की आय में हो रहा बड़ा नुकसान

संबंधित समाचार