Farrukhabad में कल आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सातनपुर मंडी में करेंगे जनसभा
फर्रुखाबाद में कल आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
फर्रुखाबाद में कल आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। वह सातनपुर मंडी में जनसभा करेंगे।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को जिले में आएंगे। वह जनसभा कर केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यो की जानकारी देंगे। इसी के साथ निर्माणाधीन एवं विकासशील परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे।
मंगलवार को मुख्य मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर में 2.20 पर पुलिस लाइन हेलीपैड़ पर उतरेंगे। इसके बाद कार द्वारा सातनपुर मंडी में सभा स्थल पर जाएंगे। उनकी सभा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा नेताओं के साथ अफसरों ने सोमवार को संभास्थल का निरीक्षण भी किया। उपमुख्यमंत्री के अलावा जिले में विधानसभा सदस्स इंदर सिंह गांधी, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक भी आएंगे।
ढाई बजे सातनपुर मंडी में उप मुख्यमंत्री सभा को संबोधित कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल में कराए गए कामों की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश में भाजपा सरकार ने जो किया, उसकी भी जानकारी देंगे। इसके बाद निर्माणाधीन एवं विकासशील परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद शाम को वापस चले जाएंगे।
