CM योगी ने लखनऊ में की हाई लेवल मीटिंग, भीषण गर्मी और Heat Wave से बचाव के इंतजाम करने के दिए निर्देश
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में भीषण गर्मी और हीट वेव अब जानलेवा बन चुकी है देवरिया समेत कई जिलों में लगातार गर्मी की चपेट में आने से मौतें हो रही हैं। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं। सीएम योगी ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस उच्चस्तरी बैठक में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, अपर मुख्घ्य सचिव वन, प्रमुख सचिव राजस्व, समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम योगी ने निर्देश दिया कि हीटवेव के लक्षणों और उससे बचाव के लिए आमजन को जागरूक किया जाए, कहीं भी पेयजल का अभाव न हो, बाजार, मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही बीमारीकी स्थिति में चिकित्सकीय सुविधा भी तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
सीएम ने मौसम पूर्वानुमान का दैनिक बुलेटिन जारी करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को पहले से दिन के मौसम की जानकारी मिल सके। इसके अतिरिक्त गोशालाओं में पशुओं के लिए चारे और पानी के समुचित प्रबन्घ करने के निर्देश सीएम योगी ने दिए हैं।
ये भी पढ़ें - यूपी सरकार बिजली व्यवस्था तुरन्त सुधारे, अस्पतालों में न करे कटौती, मायावती ने की अपील
