Bahraich Accident : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत
जरवल रोड/ बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ गोंडा मार्ग पर सोमवार शाम को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जरवल रोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवढा के मजरा मदरही निवासी राम सिंह पाल अपने घर से गोबर की खाद ट्रैक्टर ट्राली से लेकर अपने खेत पारा परशुरामपुर से रनी जतौरा खेत ले जा रहे थे। सोमवार शाम को लखनऊ गोंडा मार्ग पारा परशुरामपुर मार्ग सड़क पर मोड़ रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसके नीचे दबकर राम सिंह (30) पुत्र राजाराम पाल की मौत हो गई। सूचना पर जनपद गोंडा की भभुआ पुलिस चौकी की फोर्स पहुंची।
जांच पड़ताल में जरवल रोड थाना क्षेत्र में घटना पाई गई। जिस पर उप उपनिरीक्षक अनिल, कांस्टेबल विजय कुमार, शकील अहमद ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
ये भी पढ़ें - लखनऊ: मॉर्निंगवॉक पर निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
