Indigo की बड़ी डील, 500 नए एयरबस A320 फैमिली विमान खरीदने का किया ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। घरेलू एयरलाइन इंडिगो (Indigo ) ने 500 नए एयरबस A320 फैमिली एयरक्रॉफ्ट खरीदने के लिए मेगा डील की है। किसी भी भारतीय एयरलाइंस द्वारा एक साथ दिया जाने वाला ये सबसे बड़ा आर्डर है। इन विमानों की डिलिवरी 2020 से 2035 के बीच किए जाने की उम्मीद है।  बता दें कि मार्च में रखे गए 470 विमानों के एयर इंडिया के ऑर्डर से यह बड़ा है।

किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन इंडिगो ने यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस को 500 विमानों की आपूर्ति का पक्का ऑर्डर देने की सोमवार को घोषणा की। यह एयरबस को किसी भी एयरलाइन की तरफ से दिया गया सबसे बड़ा विमान ऑर्डर है। हालांकि, इस सौदे के वित्तीय पहलुओं का ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।

साल की शुरुआत में टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया ने भी एयरबस और बोइंग को सम्मिलित रूप से 470 विमानों की आपूर्ति का ऑर्डर दिया था। इंडिगो के बेड़े में फिलहाल 300 से अधिक विमान हैं। हालांकि, इसने पहले भी 480 विमानों के ऑर्डर दिए थे लेकिन अभी तक उनकी आपूर्ति नहीं हो पाई है।

इंडिगो ने बयान में कहा, ‘‘वर्ष 2030 से लेकर 2035 की अवधि के लिए किए गए 500 अतिरिक्त विमानों के पक्के ऑर्डर के साथ ही एयरलाइन की ऑर्डरबुक में करीब 1,000 विमान हो चुके हैं जिनकी आपूर्ति अगले एक दशक में की जाएगी।’’ इंडिगो के नए विमान ऑर्डर में ए320 नियो, ए321 नियो और ए321 एक्सएलआर विमान शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन को 25 लाख का मुआवजा और नौकरी देने की घोषणा 

संबंधित समाचार