Chitrakoot Accident: टेंपो पलटने से वृद्ध की मौत, कई परिवारीजन घायल, शादी में गांव जा रहा था इंदौर निवासी परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में टेंपो पलटने से वृद्ध की मौत।

चित्रकूट में अनियंत्रित टेंपो पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चित्रकूट, अमृत विचार। अनियंत्रित टेंपो पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो शादी समारोह में शामिल होने गांव जा रहे थे। 

बैरमपुर थाना पश्चिम शरीरा जिला कौशांबी निवासी राजेश दुबे (60) पुत्र शंकरदयाल भाइयों के साथ इंदौर में रहकर खुद का व्यवसाय करते थे। रिश्तेदारी में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने वह इंदौर से भाई प्रदीप, सुधीर, बहू सावित्री, साधना तथा बच्चों के साथ घर जा रहे थे। सोमवार को वह और उनका परिवार ट्रेन से चित्रकूटधाम स्टेशन पर उतरे थे।

सभी लोग यहां से टेंपो बुक करके गांव बैरमपुर के लिए पहाड़ी वाया राजापुर होकर जा रहे थे। पहाड़ी स्थित भीम तालाब के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे दबकर राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सावित्री का बायां हाथ तथा प्रदीप का दाहिना हाथ टूट गया। बच्चों पीयूष व आर्यन को मामूली चोटें आईं।

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर, वरिष्ठ उप निरीक्षक राहुल पांडेय ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रदीप व सावित्री को जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

संबंधित समाचार