शून्य से 23.9 प्रतिशत नीचे लुढ़की जीडीपी वृद्धि दर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण से निटपने के लिए लगाए गए लाकडाउन के कारण अप्रैल से जून के दौरान चालू वित्त वर्ष की तिमाही में देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर शून्य से 23.9 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया। केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी जीडीपी के तिमाही आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त …

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण से निटपने के लिए लगाए गए लाकडाउन के कारण अप्रैल से जून के दौरान चालू वित्त वर्ष की तिमाही में देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर शून्य से 23.9 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया।

केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी जीडीपी के तिमाही आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह दर 5.2 प्रतिशत रही थी। लाकडाउन के कारण देश में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद हो गई थी। मार्च के अंतिम सप्ताह से लेकर मई मध्य तक पूरे देश में पूर्ण बंदी रही थी।

इसके बाद सरकार ने चरणबद्ध तरीके से सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए विनिर्माण सहित विभिन्न गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दी थी और अब तक सभी क्षेत्र कोरोना से पहले की स्थिति में काम नहीं कर रहे हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की जीडीपी 2689556 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 3535267 करोड़ रुपये की तुलना में 23.9 प्रतिशत कम है। इस तरह से देश के जीडीपी की वृद्धि दर शून्य से 23.9 प्रतिशत नीचे रही है।

संबंधित समाचार