बरेली: सावन के प्रत्येक सोमवार को रहेगा रूट डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन

बरेली, अमृत विचार। सावन महीने में कांवड़िये गंगा के हरिद्वार, कछला समेत अन्य घाटों पर अलग-अलग मार्ग से जल लेने जाते हैं। सावन शुरू में 15 दिन ही शेष रह गए हैं। इससे पहले ही ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है। पुलिस ने 4 जुलाई से 28 अगस्त तक का रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। सावन में प्रत्येक शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार की रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। शिवरात्रि पर 12 जुलाई की रात 8 बजे से 15 जुलाई की रात 10 बजे तक डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

एसपी ट्रैफिक ने आदेश जारी किया है कि जिले के 75-80 प्रतिशत कांवड़िये कछला घाट से गंगाजल लेकर बदायूं, भमोरा, देवचरा, रामगंगा, करगैना और चौपुला पुल से होकर नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में आएंगे। जबकि 20 से 25 प्रतिशत कांवड़िये गढ़ मुक्तेश्वर घाट एवं हरिद्वार से रामपुर, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज और किला होकर नगर के मंदिरों में पहुंचेंगे। इसे देखते हुए डायवर्जन लागू किया गया है।

भारी वाहनों का रूट डायवर्जन
लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए रामपुर, मिलक, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली को जा सकेगें, साथ ही दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आएंगे।

-बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होते हुए जा सकेंगे।

-नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बडा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर बाईपास होते हुए शाहजहांपुर की ओर जा सकेंगे।

-बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बडा वाईपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बवराला, गुन्नौर, नरौरा अलीगढ़ होकर आ एवं जा सकेगें।

-रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन नेशनल हाइवे से बरेली बड़ा बाईपास से फरीदपुर बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगें।

-परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र का भारी वाहन झुमका तिराहे से आगे बड़ा बाईपास पर अन्डरपास से आवागमन कर सकेगा। शहामतगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट को आने जाने वाले समस्त भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होगें।

- बरेली शहर के समस्त ट्रांसपोर्टर सावन माह में अपना कारोबार ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित करेगें।

रोडवेज बसों व छोटे वाहनों का रूट डायवर्जन

- श्रावण मास में प्रत्येक रविवार को सुबह 6 बजे से सोमवार को रात 10 बजे तक और 15 जुलाई को रात 10 बजे तक रोडवेज बसों और छोटे वाहनों का डायवर्जन रहेगा।

- रोडवेज बसें पुराना बस अड्डा से सभी रोडवेज बसें अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट होकर जा सकेंगी।

-दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट से नरियावल, टीपी नगर, इन्वर्टिस तिराहा बड़ा बाईपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।

- लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट से नरियावल, टीपी नगर, फरीदपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगी।

- बरेली-आगरा की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन मिलक रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए आ-जा सकेगें।

-बरेली से बदायूं की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन लाल फाटक, रामगंगा, अखा, मैनी, अलीगंज, आंवला, कुंवर गांव से होकर आ-जा सकेंगी।

इन स्थानों से वाहन डायवर्ट किए जाएंगे

  • सेटेलाइट चौराहा-पीलीभीत रोड, शाहजहांपुर की ओर से कोई भी भारी वाहन (ट्रक आदि) शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगें।
  • बीसलपुर चौराहा-बरेली से बीसलपुर की ओर चलने वाले समस्त सवारी वाहन रुहेलखंड चौकी तक ही आ और जा सकेंगे। कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा और बड़ा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • चौकी चौराहा= कोई भी रोडवेज बस चौपुला चौराहे से सिटी स्टेशन की तरफ नहीं जाएगी। समस्त बसें सेटेलाइट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
  • चौपुला ओवरब्रिज=बदायूं की ओर जाने वाले समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेगें और लाल फाटक से होकर जाएंगे।
  • मिनीबाईपास= रामपुर, मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। मिनी बाईपास तिराहा से इज्जतनगर फाटक बडा बाईपास होकर डायवर्ट किया जाएगा।
  • झुमका तिराहा - शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने वाले हल्के-भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।
  • बिलवा पुल -नैनीताल की आरे से आने वाले हल्के व भारी वाहन बडा बाईपास से लखनऊ की ओर जा सकेंगें। नैनीताल से आगरा की ओर वाहन बड़ा बाईपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • विलय धाम - पीलीभीत की ओर से बदायूं एवं आगरा की ओर जाने वाले हल्के/ भारी वाहन बडा बाईपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद होकर जा सकेंगे।
  • जीरो प्वाइन्ट इन्वर्टिस तिराहा -लखनऊ की ओर से मुरादाबाद की ओ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन बडा बाईपास से होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।
  • इज्जतनगर स्टेशन तिराहा-कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। मिनी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • मण्डी समिति तिराहा -100 फुटा पश्चिमी रोड से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा।
  • रामगंगा तिराहा - बदायूं की ओर से आने वाला कोई भी वाहन सुभाषनगर रोड पर नहीं आने दिया जाएगा। रामगंगा तिराहा से बुखारा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
    बुखारा मोड़ तिराहा - बुखारा मोड़ से कोई भी वाहन बदायूं रोड एवं लालफाटक की तरफ जाने नहीं दिया जाएगा।
  • अखा तिराहा - बरेली से बदायूं की ओर से जाने वाले समस्त हल्के वाहन अखा तिराहा से गैनी, अलीगंज आवला होकर अपने गंतव्य को आ जा सकेंगे।
  • रम्पुरा मोड़ तिराहा-अखा तिराहे से कोई भी वाहन भमोरा बदायूं की ओर जाता है तो उसे रम्पुरा मोड़़ तिराहा से बिशारतगंज, आंवला के लिये डायवर्ड कर दिया जायेगा।
  • देवचरा तिराहा - दातागंज की तरफ से कोई भी भारी वाहन बदायूं रोड पर नहीं आने दिया जाएगा।
  • आंवला - आंवला की तरफ से कोई भी भारी वाहन भमोरा एवं अलीगंज होकर बरेली की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। शाहबाद रामपुर होकर नेशनल हाइवे से बरेली आ एवं जा सकेंगे।
  • मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज, इज्जतनगर, बिथरी चैनपुर, नवाबगंज थाने जनपद रामपुर द्वारा सूचित किये जाने पर सभी ट्रकों को हाइवे के चौराहों तिराहों पर पार्क नहीं होने देंगे। फरीदपुर से कोई भी वाहन बुखारा मोड़ नहीं जाने दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: मलेरिया का खतरा बढ़ा, 200 के पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

संबंधित समाचार