हरदोई : पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर की मौत
शाहाबाद/ हरदोई अमृत विचार। पाली शाहाबाद मार्ग पर भुड़िया मोहल्ले के निकट एक तेज रफ्तार पिकअप डाले ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार किशोर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी विनय रस्तोगी का 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा चौक निवासी मनीष रस्तोगी के नौकर के साथ स्कूटी से पाली बाईपास पर जा रहा था। वह जैसे ही भुड़िया मोहल्ले के निकट पहुंचा। विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप डाले ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नौकर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल सीएचसी भेजा गया। जहां से गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक किशोर के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कृष्णा के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : प्रबुद्ध जनों से संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों का दिया ब्यौरा
