लखनऊ : प्रबुद्ध जनों से संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों का दिया ब्यौरा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपा "संपर्क से समर्थन" अभियान,महानगर अध्यक्ष ने लोगों को भेट की पुस्तक 

अमृत विचार,लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सोमवार को संपर्क से समर्थन अभियान के तहत समाज के प्रभावशाली व प्रतिष्ठित लोगों के आवास जाकर भेंट की इस दौरान शर्मा ने टाइनी टोटस के मालिक व्यापारी प्रदीप बजाज , डॉ डीके सिंह पूर्व निदेशक संस्थापक एम्स पटना, शांतनु मित्तल ऑनलाइन एजुकेशनिट, राहुल कश्यप निदेशक क्वांटम के महानगर स्थित आवास गए। सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल  की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं पर लिखित पुस्तक भेंट की।

पुस्तक भेंट करते हुए कहा की  पुस्तक में मोदी के 9 वर्षो की उपलब्धियों, कार्यों का हर क्षेत्र के बारे में विस्तृत रूप से लिखा है इसको अवश्य पढ़िए और दूसरो को भी बताइए और अन्य लोगों से इसकी चर्चा अवश्य करिए। प्रबुद्ध जनों से चर्चा के दौरान मुकेश शर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों में देश की तस्वीर बदल दी है । आज पूरा देश ही नहीं विदेश भी मोदी  के साथ खड़ा दिखाई देता है। मोदी की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान,लोकल फॉर वोकल जैसे विभिन्न अभियानों से आज देश की स्थिति बदली है। काम करने के स्केल और स्पीड दोनों में वृद्धि हुई है।  भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भगवान राम का भव्य मंदिर, काशी कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर व अन्य पूजा स्थलों को भव्य रुप देकर सांस्कृतिक धरोहरों को गौरवान्वित करने का काम किया है। 

उन्होंने कहा एयरपोर्ट की संख्या दुगनी हो गई हैं। गांव-गांव बिजली पहुंची है। जब विश्व स्तरीय  इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा तभी भारत में निवेश आएगा। स्टार्टअप की संख्या 100 गुना बढ़ीं है। हर जिले में नए अस्पतालों का निर्माण हो रहा है व  डाक्टरों की संख्या भी बढ़ रही है। जब भारत स्वस्थ होगा तभी भारत का विकास होगा। जल जीवन मिशन के तहत लगभग 12 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया है, शौचालय बनवाने का कार्य किया है और बेघरों  का अपने घर का सपना साकार हुआ है। महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि संपर्क के दौरान 9090902024 पर मिस्ड कॉल दिला कर लोगों को अभियान से जोड़ा और नमो ऐप डाउनलोड कराकर लोगों को प्रधानमंत्री की गतिविधियों से जुड़ने को कहा। भेंट के दौरान महानगर कोषाध्यक्ष हेमंत दयाल और अर्पित त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : राजा भैया के पिता उदय प्रताप का ट्वीट ..जो हिन्दू-मुसलमानो की चाटुकारी करे वह गद्दार

संबंधित समाचार