प्रतापगढ़ : राजा भैया के पिता उदय प्रताप का ट्वीट ..जो हिन्दू-मुसलमानो की चाटुकारी करे वह गद्दार
मणिपुर की हिंसा के बीच मोदी के अमेरिका दौरे पर उठाये सवाल
प्रतापगढ़, अमृत विचार। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह कुछ दिनों से अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। सोमवार को उन्होंने दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में लिखा.. जो हिन्दू मुसलमानों कि चाटुकारी करे वह गद्दार है चाहे नेता हि हो ..।
जो हिन्दू मुसलमानो कि चाटुकारी करे वह गद्दार है चाहे नेता हि हो
— Uday Pratap Singh (@udaypra38211047) June 19, 2023
दूसरे ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर सवाल उठाए। लिखा कि पीएम को अमेरिका जाना है, लेकिन मणिपुर में हिंदुओं के नरसंहार का कोई महत्व नहीं है। ज्ञानवापी प्रकरण में हिन्दुओं का पक्ष रखने से लगातार अपने ट्वीट को लेकर उदय प्रताप सिंह चर्चा में है। उनके समर्थकों ने सोमवार को किये गए ट्वीट पर कमेन्ट और रीट्वीट भी किये हैं।
PM has to visit US but for hindus being massacred in Maniipur is of no consequence
— Uday Pratap Singh (@udaypra38211047) June 19, 2023
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : नहीं खारिज होगा भगवान हनुमान की अपमानजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला
