बांदा: बोलेरो की टक्कर से देवर-भाभी की मौत, अतर्रा थाना क्षेत्र के कुसुमा के पास हुई घटना
बांदा, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार देवर भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा। जहां से जिला अस्पताल रेफर किये गये। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बदौसा थाना क्षेत्र के भुसासी गांव निवासी धुन्नू (18) अपनी भाभी शांति (20) के साथ बाइक से पुनाहुर गांव जा रहा था। रात में कुसुमा गांव के पास बोलेरो ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतका के चचेरे भाई अरुण ने बताया कि शांति के मायके पुनाहुर में ताऊ जगन्नाथ यादव की पुत्री की शादी थी। शामिल होने के लिए दोनों बाइक से आ रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। सीओ अतर्रा जियाउदीन ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-UP Weather Alert: आज राजधानी लखनऊ समेत यूपी के 44 जिलों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट
