Kanpur: महज 10 रुपये की हार-जीत और बुझा दिया घर का चिराग, क्रिकेट मैच के दौरान किशोर की हत्या, जानिए पूरा मामला
कानपुर में किशोर की गला दबाकर हत्या।
कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में महज 10 रुपये की हार-जीत के विवाद में किक्रेट मैच में किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के रहटी खालसा गांव में सोमवार देर रात महज 10 रुपये की हार-जीत के किक्रेट मैच में किशोर का गला दबाकर हत्या कर सनसनी फैला दी। मैच के दौरान किशोरों के बीच आउट करने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई थी। हाथापाई के दौरान 17 वर्षीय किशोर ने 15 वर्षीय किशोर का गला दबा दिया। जिससे दम घुटने उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू के दिया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनो ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाने दिया।
रहटी खालसा निवासी मोहन सिंह कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी सुनीता चार बेटी व दो बेटे हैं। परिजनों का आरोप है कि उनका 15 वर्षीय बेटा सचिन सोमवार शाम करीब 05 गांव के बाहर खेतों में अन्य साथियों के साथ क्रिकेट मैच खेलने गया था। क्रिकेट मैच 10-10 रुपये की हार जीत का था। खेल के दौरान साथ बैटिंग कर रहा गांव का ही निवासी 17 वर्षीय किशोर आउट हो गया। उसका तर्क था कि वह आउट नहीं हुआ है। जिसको लेकर किशोर ने अपने नाबालिग दो भाइयों के साथ मिलकर सचिन से मारपीट शुरू कर दी।
हाथापाई के दौरान किशोर ने सचिन का गला दबा दिया। जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
इस दौरान मैदान में सचिन का 05 वर्षीय भाई विपिन भी मौजूद था। उसने घर जाकर परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन सचिन को लेकर सीएचसी घाटमपुर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद परिजन शव लेकर गांव वापस लौट गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब परिजन शांत हुए। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी।।
