अयोध्या : बार की एल्डर कमेटी गठित, शैलेश चंद्र चेयरमैन घोषित
अयोध्या, अमृत विचार। फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने एल्डर कमेटी का गठन करके आमसभा में घोषित कर दिया।
वरिष्ठ अधिवक्ता पं शैलेश चंद्र पांडे को चेयरमैन घोषित किया गया है। उनके साथ सदस्य के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता ओमकारनाथ तिवारी, त्रिलोकी नाथ द्विवेदी, राजेंद्र मिश्र व राज नारायण यादव चुने गए हैं। मंगलवार को अधिवक्ता संघ की आम सभा में नई कमेटी घोषित करने पर सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया व फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का आम चुनाव बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के निर्देश पर दिसंबर माह में कराने का निर्णय लिया गया, जिसके परिपालन में 5 माह के लिए वर्तमान कार्यकारिणी का दिसंबर तक के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया। इस निर्णय से अधिवक्ता समुदाय में हर्ष है। इस निर्णय की जानकारी वरिष्ठ सदस्य के नाते सदन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश चंद्र पांडे ने दी है।
ये भी पढ़ें -उमेशपाल अपहरण केस: 6 दोषमुक्त आरोपियों के खिलाफ दाखिल होगी अपील
