Mahoba: 22 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने प्रभारी BSA को सौंपा ज्ञापन, शैक्षिक महासंघ निकालेगा शांति मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने प्रभारी बीएसए को सौंपा ज्ञापन।

महोबा में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने प्रभारी बीएसए को सौंपा ज्ञापन। 23 मार्च को मांगों के समर्थन में शैक्षिक महासंघ शांति मार्च निकालेगा।

महोबा, अमृत विचार। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद महोबा के प्रान्तीय आह्वान पर मंगलवार को प्रभारी बेसिक शिक्षाधिकारी गौरव शुक्ला को अध्यापकों ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एक सैकडा से अधिक अध्यापक मौजूद रहे। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि शैक्षिक महासंघ की मांगों को स्वीकार नही किया गया तो वह शानत नही बैठेंगे। 

ज्ञापन में पुरानी पेशन बहाल किये जाने, रसोईया मानदेय वृद्धि, शिक्षा मित्र और अनुदेशकों के मानदेय में इजाफा किये जाने, प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाचार्य की नियुक्ति और चौकीदार की नियुक्ति, कैशलैश बीमा सुविधा, एमएलसी निर्वाचन में बेसिक शिक्षकों को मताधिकार का अधिकार दिये जाने की मांग की। प्रभारी बेसिक शिक्षाधिकारी ने ज्ञापन को महानिदेशक बेसिक शिक्षा को भेजे जाने का आश्वासन दिया। 

ज्ञापन उपरान्त राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष बैनी प्रसाद यादव ने बताया कि 21 जून को सदर तहसील से बीएसए कार्यालय तक शान्ति मार्च निकाला जायेगा। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के जिले भर के शिक्षक भाग लेगे। इसके बाद 22 जून 2023 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। धरने में भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहेगे। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष बेनी प्रसाद यादव, मुकेश श्रीवास, जितेन्द्र राठौर, विष्णु गुप्तमा, सीएल पजापति, देवेश खरे, यादवेन्द्र सिंह, कबरई ब्लाक अध्यक्ष सुनील गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष चरखारी सहित भारी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।

संबंधित समाचार