बरेली: शहर में भीख मांगने वाले बच्चे होंगे चिंहित, दिलाई जाएगी शिक्षा
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। शहर में भीख मांगने वाले बच्चों को चिन्हित करने के लिए 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन बच्चों को शिक्षा दिलाई जाएगी। बच्चों को मुख्यमंत्री बाल विकास योजना से भी जोड़ा जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार के निर्देश पर बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। अभियान में चाइल्ड लाइन, एएचटीयू और जिला बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम शामिल होगी। अभियान के दौरान दुकानदारों राहगीरों आदि लोगों को जागरूक किया जाएगा। चाइल्डलाइन काउंसलर रिया सिंह ने बताया कि आज भी कितने बच्चे अपनी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। अब ऐसे बच्चों को जागरूक करके शिक्षा दिलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: 'रामपुर के रहने वाले हो...घर पर बुलडोजर चलवा दूंगा', एपिडिमियोलॉजिस्ट को मिली धमकी
