हमीरपुर में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बोले- योगी सरकार बनने के बाद गुंडे माफियाओं की खैर नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हमीरपुर पहुंचें।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हमीरपुर पहुंचें। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद गुंडे माफियाओं की खैर नहीं।

हमीरपुर, अमृत विचार। जबसे प्रदेश में योगी जी की सरकार बनी है तब से गुंडे माफियाओं की खैर नहीं है। अधिकतर गुंडे माफिया प्रदेश छोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं महिला अपराधों के ग्राफ में भी कमी आई है। यह बात कस्बे की गल्ला मंडी में आयोजित जनसभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कही। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।

उन्होंने कांग्रेस को गुजरते जमाने की महत्वहीन पार्टी की संज्ञा दी तो सपा-बसपा को प्रायः समाप्त होती पार्टी बताया। बीर बुंदेलखंड से विश्व में देश का सिर ऊंचा करने व मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल को याद रखने को कहा।

मंडी समिति परिसर में आयोजित भाजपा की लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व तैयारियों व आम लोगों में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर चलाई जा रहीं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही कमल निशान बताते हुए लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को जिताने और मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की ललकार भी जारी रही। पूर्व मुख्य मंत्री ने जहां नीतियों और विकास की बात की वहीं कहा राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने देश का सम्मान बढ़ाया है।

प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश निषाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हम जिस पायदान पर खड़े हैं उन्हीं की देन है। उन्होंने इस बार फिर लोकसभा से सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को टिकट मिलने की संभावना जताई। हमीरपुर के सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मात्र एक संकेत है।

जनमानस में पार्टी के प्रति प्रेम और मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की इच्छा को लोग  साबित कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल ने जनसभा के ही मंच में डंडवत होकर मोदी जिताओ के लिए बचन भी लिया। राठ विधायक मनीषा अनुरागी, क्षेत्रीय प्रभारी संत रविदास तिवारी, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, राठ पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, हमीरपुर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, शिवप्रकाश सिंह सेंगर, रामदेव सिंह, जगदीश व्यास, ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद सहित बड़ी संख्या में नेता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार