हरदोई : शहीद उद्यान में टहलने पर हल्की नहीं होगी जेब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेयरमैन ने डीप फ्रीजर को लाने-लेजाने का किराया किया माफ

हरदोई, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद ने शहर के शहीद उद्यान में टहलने-घूमने पर 5 रुपये वसूल करने का फैसला लिया था, लेकिन चेयरमैन सुखसागर मिश्र मधुर ने उसे माफ कर दिया है।यानी अब वहां टहलने पर जेब हल्की नहीं होगी। साथ ही डीप फ्रीजर को लाने-लेजाने के लिए रखा गया किराया भी माफ कर दिया है।

चेयरमैन सुखसागर मिश्र मधुर ने बताया है कि बोर्ड की बैठक में शहीद उद्यान में टहलने-घूमने पर 5 रुपये का शुल्क लगाया गया था। लेकिन जनहित को ध्यान में रखते हुए इसे निरस्त कर दिया गया है। साथ ही नगर पालिका परिषद पहले भी डीप फ्रीजर को नि:शुल्क उपलब्ध कराता था, लेकिन उसके लाने और ले जाने का 100 रुपये किराया लिया जाता था,बोर्ड के इस फैसले को भी जनहित में ध्यान रखते हुए निरस्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: AAP सांसद संजय सिंह का बीजेपी पर हमला, कहा- बिजली देने में फेल हुई डबल इंजन की सरकार

संबंधित समाचार